You will be redirected to an external website

अफगानिस्तान में इस साल भी टूटा पोलियो सुरक्षा चक्र, चार वर्षीय लड़की बीमार

अफगानिस्तान-में-इस-साल-भी-टूटा-पोलियो-सुरक्षा-चक्र,-चार-वर्षीय-लड़की-बीमार

पोलियो सुरक्षा चक्र

अफगानिस्तान में इस साल पोलियो सुरक्षा चक्र टूट गया। यहां नांगरहार प्रांत में एक चार साल की लड़की पोलियो वायरस से संक्रमित पाई गई है। तालिबानी हुकूमत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 2023 में देश में पोलियो सुरक्षा चक्र टूटने की यह पहली घटना है। मंत्रालय का कहना है कि इस साल यह दुनिया का दूसरा मामला है।

अफगानिस्तान में साल 2020 में 56, 2021 में चार और 2022 में दो बच्चे पोलियो वायरस की गिरफ्त में आए थे। अधिकारियों का कहना है कि यह बीमारी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में अधिक है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पोलियो विरोधी टीमों पर आतंकी हमले होते रहते हैं।
 

AUTHOR :Parul Kumari

ब्राजील:-पूल-गेम-में-हारने-वालों-पर-हंसना-पड़ा-भारी,-सात-लोगों-की-ले-ली-जान Read Previous

ब्राजील: पूल गेम में हारन...

Read Next

Pakistan की अदालत ने इमरान खान ...

Related News