सावन का महीना
सावन का महीना भगवान भोलनाथ का माना जाता है भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त शिवालयों में आ रहे है वहीं अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है तो आप पांच पौधों को घर में लगा सकते है जिसके कई फायदे है आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधे के बारे में बताने वाले है
आक का पौधा
अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है तो आप आक का पौधा घर में लगा सकते है यह लाल और सफेद दो रंगों का होता है और आप सावन में इनमें कोई भी पौधा लगा सकते है इस पौधे की खास बात ये है कि ये सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
शमी का पौधा
शमी के पौधे का संबंध शनि देव से होता है और वास्तु की माने तो इस पौदे को बेहद ही पवित्र माना गया है शनिदेव भगवान शिव के अन्न्य भक्त है और सावन के महीने में जो भी भक्त शमी की पत्तियां शिवलिंग पर चढाते है उन्हे इसका पुण्य मिलता है औरर सावन में इस पौधे को लगाने से घऱ के वास्तु दोष दूर होता है।
धतूर का पौधा
भगवान शिव को धतूर का पौधा बेहद ही पसंद है और मान्यता है कि इस पौधे में धन को अपनी ओर आकर्षित करने की शक्ति होती है अगर भोलनाथ के पावन महने में आप सावन में घर में इस पौधे को लगाते है तो आपको घर में खुशहाली आती है और भगवान शिव प्रसन्न होते है।
चंपा का पौधा
चंपा का पौधा बेहद ही खास माना जाता है और अगर आप इस पौधे को घर में लगाए तो आपको बेहद ही शुभ परिणाम मिलते है आप इस फूल को लगा ले क्योंकि इसकी खूशबू अच्छी मानी जाती है और यह पौधा बिना पानी के भी जीवित रहता है और माना जाता है कि घर में इस पौधे को लगाने से इंसान का भाग्य उदय होता है।
बेलपत्र का पौधा
अगर आप बेलपत्र के पौधे को घर में ऱखे तो ये बेहद ही शुभ है इस पौधे में धन के देवता कुबेर का वास होता है माना जाता है कि जैसे जैसे ये पौधा बड़ा होता है वैसे ही जातक की आर्थिक स्थिति दूर होती है भगवान शिव को ये पौधा बेहद ही प्रिय होता है।