वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है जो हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा के संचार को खत्म करने में कारगर होते हैं। वास्तुशास्त्र में घर को लेकर कई नियम बताए गए हैं। देखा जाता है कि घर को बुरी नजर से बचाने और सुंदर बनाने के लिए अधिकतर लोग घर के बाहर अक्सर एक राक्षस का मुखौटा लगा देते हैं। कुछ लोग अपने घरों के बाहर फटा हुआ जीता या पुराना टायर या फिर कोई ऐसी चीज लगा देते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने में कारगर होती है। वास्तु शास्त्र में घर को लेकर कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति के भाग्य में लाभ होने लगता। अगर आप वास्तु के इन नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके ऊपर इसका विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है और आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं घर के बाहर किन-किन चीजों को नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते है -
* घर के बाहर कभी भी न लगाएं ये चीजें :
वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर के बाहर कभी भी बुरी दिखने वाली या बद्दी चीज नहीं लगानी चाहिए। कुछ लोग ऐसी चीजों को घर के बाहर लगाना उचित समझते हैं लेकिन आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी चीजों को घर में ना रखने की सलाह दी जाती है। इन चीजों को ना तो घर में रखना चाहिए और ना ही घर के बाहर लटकाना चाहिए क्योंकि इनकी वजह से घर में दुर्भाग्य आने लगता है।
* घर के द्वार पर ना लगाए घोड़े की नाल :
आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग अपने घरों के बाहर घोड़े की नाल भी लगा देते हैं क्योंकि अधिकतर लोगों का मानना होता है कि घोड़े की नाल व्यक्ति को बुरी किस्मत से बचाने में मदद करती है। लेकिन आपको बता दें कि वास्तुशास्त्र में इस तरह का कोई नियम नहीं बताया गया है। यदि कोई व्यक्ति शनि ग्रह के कारण परेशान रहता है तो उस व्यक्ति को घोड़े की नाल से जुड़े उपाय बताए जाते हैं। लेकिन घोड़े की नाल को घर के बाहर लगाना अशुभ माना जाता है।
* घर में जरूर लगाए गणपति की प्रतिमा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर में आ रही परेशानियों और जीवन में आने वाली समस्त बाधाओं से राहत पाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर गणपति की स्थापना जरूर करें। कहा जाता है कि घर के द्वार पर बैठे हुए गणपति हर तरह से शुभ माने जाते हैं। घर के द्वार पर गणपति की स्थापना करने से घर में रहने वाले लोगों कल्याण होने लगता है अगर आप नियमित रूप से उनकी पूजा नहीं कर सकते तो आप हर महीने की चतुर्थी और बुधवार को पूजा जरूर करें। इससे व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।