You will be redirected to an external website

Summer skincare tips: अब महंगे प्रोडक्ट्स को कह दीजिए अलविदा !                  

Summer-skincare-tips:-अब-महंगे-प्रोडक्ट्स-को-कह-दीजिए-अलविदा-!  -   -   -   -   -

Summer, skincare,

Summer skincare tips: अब महंगे प्रोडक्ट्स को कह दीजिए अलविदा !                                                                                                                
                                                        

अगर आप ग्लोइंग और बेदाग स्किन की इच्छा रखती हैं तो आज कुछ तरीकों के बारे में बता रही हूं जो आपके लिए बहुत फायदे मंद है,आपको बता दे विटामिन सी और ए से भरपूर संतरा न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी काफी अच्छा रहता हैं क्योकि  इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है. 

यदि आप भी चमकदार त्वचा पाना चाहते तो आज हम आपको संतरें के गुणों को बता रहे हैं । जैसा कि अब गर्मी का मौसम शुरू हो चूका है ऐसे में आप घर पर ऑरेंज फेशियल कर सकते है, तो चलिए आज हम आपको बताते है आप  संतरा से कैसे फेशियल कर सकते है.

सब पहले ऑरेंज फेशियल के लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरें को साफ करना होगा उसके बाद एक चम्मच संतरे का रस और एक चम्मच शहद की जरूरत होगी उसके बाद दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक क्लींजर तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें करीब 5 मिनट के बाद अपने चेहरे को गीले कपडे से साफ कर लें । इसके बाद चेहरा साफ करने के बाद चेहरे को स्क्रब करें। फेस स्क्रब के लिए 1 चम्मच संतरे का रस, 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच नारियल का तेल लेना होगा उसके बाद इन तीनों को मिलाकर गर्दन से चेहरे पर लगाएं और करीब पांच मिनट के बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें । 

AUTHOR :KRISHNA SINGH

पार्टनर-के-साथ-क्वालिटी-टाइम-स्पेंड-करने-के-लिए-आप-इन-जगहों-पर-घूमने-का-करें-प्लान
Read Previous

पार्टनर के साथ क्वालिटी ...