चुकंदर की टिक्की
हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि चुकंदर एक बहुत ही हवेली सुपर फूड है इसका सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है आपको बता दें कि चुकंदर में फाइबर प्रोटीन आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चुकंदर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। चुकंदर का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है चुकंदर का सेवन लोग कई तरीकों से करते हैं कुछ लोग जूस तो कुछ लोग सब्जियां सलाद के रूप में। लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर की टिक्की बनाकर खाई है अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे चुकंदर की टिक्की बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी -
* चुकंदर की टिक्की बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :
1. चुकंदर मीडियम साइज के - 2
2. आलू मीडियम साइज के - 2
3. प्याज छोटा कटा हुआ - 1
4. हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2
5. मैदा - 1 बड़ा चम्मच
6. लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
7. भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच
8. अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
9. ब्रेडचूरा - आधा कप
10. हल्दी - ½ चम्मच
11. नमक - स्वाद के अनुसार
12. तलने के लिए तेल
* चुकंदर की टिक्की बनाने की आसान रेसिपी :
1. चुकंदर की टिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 आलू और 2 चुकंदर लें।
2. इसके बाद आप इन दोनों को अच्छे से छीलकर कुकर में तीन सीटी लगाकर उबाल लें।
3. अब आप एक बाउल में आलू और चुकन्दर को अच्छी तरह से मैश कर लें।
4. इसके बाद आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
5. अब आप इसमें भुना जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, बारीक कटा हुआ धनिया, नमक और आधा कप ब्रेड का चूरा डालें।
6. इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।
7. अब आप अपने हाथों को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
8. इसके बाद आप इस मिक्चर से टिक्कियां बनाकर तैयार कर लें।
9. अब आप आप एक बाउल में एक चम्मच मैदा डालें।
10. इसके बाद आप इसमें आवस्यकतानुसार पानी डालकर पतला सा घोल बना लें।
11. अब आप आप इन टिक्कियों को मैदे के घोल में डिप करके ब्रेड के चूरे से कोटिंग करें।
12. इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें।
13. अब आप इसमें टिक्कियां डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं।
14. इस तरह से आपकी चुकंदर की टिक्की बनकर तैयार हो चुकी है।
15. अब आप इनको हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।