You will be redirected to an external website

ओडिशा रेल हादसे में बंगाल के 103 लोगों की मौत : ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

ओडिशा के बालासोर में हुए कोरोमंडल ट्रेन हादसे में मरने वाले बंगाल के लोगों की संख्या 103 हो गई है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी है। मंगलवार को वह कटक पहुंची हैं, जहां अस्पताल में इलाजरत लोगों से मुलाकात की है। इसके बाद मीडिया से मुखातिब ममता ने कहा कि मरने वालों में 103 लोग बंगाल के हैं। उनकी पहचान हो चुकी है और अधिक शिनाख्त हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल 97 लोग ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं जो बंगाल के रहने वाले हैं। एक बार फिर लापरवाही की ओर इशारा करते हुए ममता ने कहा कि रेल हादसे में जो भी हकीकत है या जो भी जानकारी है वह छिपाई नहीं जानी चाहिए बल्कि सार्वजनिक की जानी चाहिए। हालांकि किस तरह की जानकारी छिपाई जा रही है और क्या कुछ सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है इस बारे में खुलकर नहीं बोलीं।

ममता ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ओडिशा सरकार को भी धन्यवाद दिया। इसके सीबीआई जांच पर उन्होंने कहा कि सच छुपाना नहीं चाहिए। हादसे ने राज्य में कई लोगों की जान ले ली है। कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को कटक और भुवनेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में राज्य के 40 अधिकारी हैं। वे घायलों की देखभाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ हो चुके लोगों को राज्य भेजने के निर्देश दिए हैं। ममता ने यह भी कहा कि राज्य के 31 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

AUTHOR :Parul Kumari

अमृतसर-में-पुलिस-से-भिड़े-हजारों-खालिस्तान-समर्थक,-अपने-साथी-के-विरोध-में-उठाये-बंदूक-व-तलवार Read Previous

अमृतसर में पुलिस से भिड़...

21-तोपों-की-सलामी व्हाइट-हाउस-में-राजकीय-भोज कुछ-ऐसा-है-मोदी-का-अमेरिका-दौरा Read Next

21 तोपों की सलामी....व्हाइट ...