You will be redirected to an external website

चुनाव से पहले कर्नाटक में बडा बदलाव, जेडीएस के एटी रामास्वामी गए भाजपा में

एटी रामास्वामी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (सेक्युलर) को एक और झटका लगा है। हासन जिले के अरकलगुडा से चार बार विधायक रहे एटी रामास्वामी भाजपा में शामिल हो गए।
रामास्वामी ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद रामास्वामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। रामास्वामी ने विधानसभा की सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधानसभा सचिव एमके विशालक्षी को अपना इस्तीफा सौंपा था। सदस्यता ग्रहण करने के बाद रामास्वामी ने कहा कि वे भाजपा के काम करने के तरीके से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। वे सिर्फ लोगों की सेवा करने का अवसर चाहते हैं।

AUTHOR :Parul Kumari

अमृतसर-में-पुलिस-से-भिड़े-हजारों-खालिस्तान-समर्थक,-अपने-साथी-के-विरोध-में-उठाये-बंदूक-व-तलवार Read Previous

अमृतसर में पुलिस से भिड़...

Read Next

कामयाब रहा इसरो का रीयूज...