You will be redirected to an external website

इंदौरः ब्रिज से उतर रही क्रेन ने दो बाइकों को रौंदा, चार लोगों की मौत, एक घायल

बड़ा हादसा

शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रिज पर उतरते समय एक क्रेन ने सामने जा रही दो बाइकों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य 40 साल की महिला घायल हुई है। उसका पैर टूटा है। उसे गंभीर हालत में अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

बाणगंगा थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की है। क्रेन बाणगंगा ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी और इसके आगे बाइकें चल रही थीं। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक घायल महिला को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है। हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में दो लोगों की पहचान रितेश (16) पुत्र दिनेश निवासी कावेरी नगर और छह वर्षीय बालक शरद पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। रितेश और शरद दोनों सगे भाई हैं। इनके अलावा एक रिश्तेदार राज की मौत हुई है। यह सभी एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी कार्यक्रम से आ रहे थे। राज के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उसका नाम उसमें लिखा था। उसी से उसकी शिनाख्त हुई। ये सभी कालीदेवी-झाबुआ और डबल चौकी के रहने वाले थे। वहीं, 40 वर्षीय शारदा पत्नी दिनेश निवासी कावेरी नगर गंभीर रूप से घायल हुई है।

AUTHOR :Parul Kumari

अमृतसर-में-पुलिस-से-भिड़े-हजारों-खालिस्तान-समर्थक,-अपने-साथी-के-विरोध-में-उठाये-बंदूक-व-तलवार Read Previous

अमृतसर में पुलिस से भिड़...

Read Next

आसियान देशों का पहला समु...