कालीचरण महाराज
आध्यात्मिक गुरु कालीचरण महाराज ने कहा कि अगर नाथूराम गोडसे न होते तो देश बर्बाद हो जाता। साथ ही उन्होंने राहुल पर की गई कार्रवाई को सही बताया है। कालीचरण महाराज ने कहा कि राहुल गांधी को उनके कर्मों का फल मिला है। महाराज ने रामनवमी पर देश में हो रहे दंगों के लिए मुस्लिम समाज को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे वे फिर से दंगा करने की जुर्रत न कर सकें।
कालीचरण महाराज कोल्हापुर में महालक्ष्मी देवी का दर्शन करने आए थे। यहां पत्रकारों को कालीचरण महाराज ने बताया कि नाथूराम गोडसे ने देश हित में बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने यह दावा भी किया कि आप जितना नाथूराम गोडसे को पढ़ेंगे, उतने ही ज्यादा आप खुद नाथूराम के भक्त बन जाएंगे।
कालीचरण महाराज ने कहा कि सबको समझ लेना चाहिए, हिंदू अब बकरी नहीं रह गए हैं। छद्म धर्मनिरपेक्षता को हिन्दुओं ने त्याग दिया है। साथ ही महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में रामनवमी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर दंगे सुनियोजित तरीके से रचे जा रहे हैं और करवाए जा रहे हैं। हिन्दू समाज छत्रपति शिवाजी महाराज के सपने को पूरा करने के लिए एकजुट हो रहा है। इसलिए अब मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलने वाली है।