केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार और निर्यात बढ़ाने के लिए वाणिज्य मंत्रालय नई विदेश व्यापार नीति लाने की तैयार में है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा 31 मार्च आज करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच निर्यात बढ़ाने के लिए भारत अपनी बहुप्रतीक्षित नई विदेश व्यापार नीति-2023-28 से कल पर्दा हटाएगा। नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। मौजूदा विदेश व्यापार नीति 2015-20 31 मार्च, 2023 तक प्रभाव में रहेगी।
जानकारी के मुताबिक नई विदेश व्यापार नीति में विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप निर्यात संवर्धन उपाय की घोषणा भी हो सकता है। नई नीति में भारत के माल एवं सेवा निर्यात को वर्ष 2030 तक 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने की रूपरेखा आने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा पिछली पांच साल की विदेश व्यापार नीति की अवधि मार्च, 2020 में खत्म हो गई थी। लेकिन, कोरोना महामारी के प्रकोप और लॉकडाउन की वजह से इस नीति को बार-बार विस्तार दिया गया। इसे अंतिम बार सितंबर, 2022 में 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ाया गया था।