You will be redirected to an external website

लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देकर नशे से दूर रखना बड़ी जिम्मेदारी : भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के 99वें जन्मदिन पर रविवार को नशामुक्ति भारत अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पटेल ने कहा कि लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देकर उन्हें नशे से दूर रखना और नशामुक्त करना एक बड़ी जिम्मेदारी है।

आबूरोड स्थित शांतिवन के विशाल डॉयमंड सभागार में 15 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संगठन विश्व के 140 देशों में जनमानस का सामाजिक और आध्यात्मिक सशक्तीकरण कर रहा है। गौरव का विषय है कि संस्थान के मेडिकल विंग को पूरे भारतवर्ष में नशामुक्ति भारत अभियान चलाने के लिए चुना गया है। व्यसनमुक्ति अभियान हो या स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण अभियान समाज में चेतना जगाने का हर संभव प्रयास भाई-बहनें कर रहे हैं। युवा धन नशे से मुक्त रहकर सशक्त बने यह हमारा दायित्व है। ब्रह्माकुमारीज इस दायित्व को निभाते हुए नशामुक्त भारत अभियान प्रारंभ कर रही है। गुजरात में ग्राउंड लेवल से नशामुक्ति के लिए सरकार कार्य कर रही है। समाज को नशे से मुक्त रखने की भावना को केंद्र में रखते हुए ब्रह्माकुमारी ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक आयोजन किए हैं, यह अभिनंदनीय है।

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया है। ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा इसी भावना के साथ सबका साथ और सबका विकास को लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शन, पर्यावरण सुरक्षा, समाजसेवा के सामाजिक सरोकार को साकार करते हुए विभिन्न आयोजन होते हैं। संस्था के इन प्रयासों की सफलता गौरव की बात है। यह संस्था एक साधारण आध्यात्मिक संगठन से प्रारंभ होकर एक वैश्विक संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के 99वें जन्मदिवस को समाजसेवा के अभियान के साथ मनाया जा रहा है, यह सोने पर सुहागा के समान अवसर है। आध्यात्मिक जीवन की महान यात्रा में दादीजी ने परमात्म प्रेम और विश्व सेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया है। दादीजी के प्रयासों से हजारों लोगों को मार्गदर्शन मिला है। दादीजी की प्रेरणा से समाजसेवा के कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर जल संरक्षण की दिशा में जल जन अभियान चला रही है। संस्था 22 मार्च से पूरे भारत में जल सप्ताह के कार्यक्रम करने जा रही है। संस्था के शांतिवन में 32 लाख लीटर जल संग्रहण की व्यवस्था की गई है, यह अभिनंदनीय है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात में सुजलाम-सुफलाम जल अभियान बहुत सफल रहा है। प्रदेश में इस अभियान से 86 हजार लाख से अधिक जलकूप संग्रह क्षमता को बढ़ावा मिला है।

राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि सुखदाता, परमपिता शिव परमात्मा की संतान हमारे प्यारे भाई और बहनें और भूपेंद्र भाई का स्वागत है। अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि हमें जब भी कभी जीवन में किसी शुभ कार्य के लिए निमंत्रण मिले तो समय निकालकर वहां जरूर पहुंचना चाहिए। इससे हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारीज एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से देशभर में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. गोमती अग्रवाल ने बताया कि भारत में 372 जिले सबसे ज्यादा नशे की गिरफ्त में हैं। भारत में हर आठ सेकंड में नशे के चलते एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। एक दिन में 3750 और प्रतिवर्ष 13 लाख लोगों की मृत्यु केवल तंबाकू के सेवन से होती है। सभी तरह के नशे को आंकड़े पर नजर डालें तो एक साल में भारतवर्ष में 35 लाख लोगों की मौत हो जाती है।

AUTHOR :Parul Kumari

अमृतसर-में-पुलिस-से-भिड़े-हजारों-खालिस्तान-समर्थक,-अपने-साथी-के-विरोध-में-उठाये-बंदूक-व-तलवार Read Previous

अमृतसर में पुलिस से भिड़...

Read Next

दिल्ली पुलिस की नोटिस का ...