You will be redirected to an external website

राहुल गांधी देश काे कमजोर करने का काम रहे हैं : मुख्यमंत्री धामी

राहुल-गांधी-देश-काे-कमजोर-करने-का-काम-रहे-हैं-:-मुख्यमंत्री-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के विदेश की धरती पर दिये बयान की निंदा करते हुए कहा कि वे देश को कमजोर करने काम रहे हैं। उन्होंने भारत की लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर देश की जनता का अपमान किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी का विदेश की धरती से भारत को कमजोर करने वाला बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस देश ने भारत को वर्षों तक गुलाम रखा और उस देश की धरती से भारत के लोकतंत्र की खिल्लियां उड़ाई हैं। उनका यह बयान देना उनके हताशा और निराशा का परिचायक है। ऐसे लगता है वो किसी एजेंडे के तहत विदेशी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ये कह रहे हैं कि वह गलती सांसद बन गए हैं, उन्हें यह पसंद नहीं है। उन्होंने देश की जनता के साथ लोकतंत्र का अपमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को बोलने का हक नहीं है। इनके पूर्वजों ने भारत के लोकतंत्र की किस प्रकार से धज्जियां उड़ाई थीं। उन्होंने लोगों को जेल में डालने का काम किया था। ये पूरा भारत जनता है। ये बहुत ही निंदनीय बयान है। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। वह चाहे जितनी भी कोशिश कर लें भारत के लोकतंत्र को कोई हिला नहीं सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिकी शक्ति बनकर उभरा है। उसका दुनिया भर में मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। भारत की बात को पूरा विश्व सुन रहा है।

AUTHOR :Parul Kumari

अमृतसर-में-पुलिस-से-भिड़े-हजारों-खालिस्तान-समर्थक,-अपने-साथी-के-विरोध-में-उठाये-बंदूक-व-तलवार Read Previous

अमृतसर में पुलिस से भिड़...

Read Next

रूस-यूक्रेन युद्ध: संघर्...