You will be redirected to an external website

दिल्ली और पंजाब में विकास की क्रांति, छग में वोट खराब नहीं होना चाहिए: केजरीवाल

दिल्ली-और-पंजाब-में-विकास-की-क्रांति,-छग-में-वोट-खराब-नहीं-होना-चाहिए:-केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को रायपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि अगला चुनाव आप और कांग्रेस के बीच होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भाजपा साफ हो गयी है। आने वाले चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच भिड़ंत होगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में विकास की क्रांति चल रही है। छत्तीसगढ़ में भी वोट खराब नहीं होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित मैदान में आप की कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाब में विकास की क्रांति का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली व पंजाब को भाजपा व कांग्रेस ने लूटा है। जनता ने उबकर आप को मौका दिया। उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में जनता दोनों ही पार्टियों से ऊब चुकी है। अब आप को मौका देगी। उन्होंने कहा कि मीडिया वालों की हिम्मत की दाद देता हूं जो इन्होंने सरकार की चिंता किये बिना यहां आए। छत्तीसगढ़ में हम कोई हिम्मत दिखाने नहीं आए कोई झूठे वादे करने नहीं आए हैं। भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल ने अपनी नौकरी छोड़कर उन्होंने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी बनाया है। 11 साल में दो राज्यों में सरकार है। गुजरात में भी पांच एमएलए हैं। इसका हल एक बटन है। मान ने कहा कि ईवीएम मशीन का बटन दबाने से पहले याद रखना कि ईवीएम का बटन आपके और आपकी बच्चों की किस्मत बदलने का बटन है। बटन बदल कर देख लो छत्तीसगढ़ की किस्मत बदल जाएगी।

AUTHOR :Parul Kumari

अमृतसर-में-पुलिस-से-भिड़े-हजारों-खालिस्तान-समर्थक,-अपने-साथी-के-विरोध-में-उठाये-बंदूक-व-तलवार Read Previous

अमृतसर में पुलिस से भिड़...

Read Next

प्रचंड के खिलाफ याचिका द...