केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह
माफिया अतीक अहमद क्या विपक्ष (समाजवादी पार्टी) का कोई राज खोलने वाला था, इस कारण उसकी हत्या हुई। यह सवाल केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने उठाया।
गिरिराज ने भुवनेश्वर में अतीक से जुड़े सवाल पर पत्रकारों से कहा कि क्या अतीक उत्तर प्रदेश में विपक्ष का यानी समाजवादी पार्टी का कोई राज खोलने वाला था। अब जांच के दायरे में है कि उसकी मौत क्यों और कैसे हुई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के दो पक्ष हैं, जो एक आप उठा रहे हैं और दूसरा पक्ष जांच में पता चलेगा।