You will be redirected to an external website

'जहां जाता हूं लोग कहते हैं मोदी जी रुकना मत भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होनी चाहिए'

'जहां-जाता-हूं-लोग-कहते-हैं-मोदी-जी-रुकना-मत-भ्रष्टाचार-पर-कार्रवाई-होनी-चाहिए'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संवैधानिक संस्थायें बहुत मजबूत हैं, इसी के चलते भारत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इन पर हमला हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दलों ने आजकल भ्रष्टाचार बचाओ अभियान चलाया हुआ है। वे जांच एजेंसियों, न्यायालय और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का डिजिटली उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जहां जाता हूं लोग कहते हैं मोदी जी रुकना मत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”
प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को देश के विकास में सबसे बड़ी रुकावट बताया। उन्होंने कहा, “हर भारतीय जानता है कि भ्रष्टाचार रुकेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। इतना कुछ करेंगे तो कुछ लोग नाराज होंगे ही होंगे। वे अपना गुस्सा भी निकालेंगे लेकिन इन झूठे आरोपों से ना देश झुकेगा ना भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई थमने वाली है। देशवासियों के आशीर्वाद से आगे बढ़ते रहे हैं, आगे बढ़ेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे।”
पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संदेश में उन्होंने कहा, “हमें याद रखना है, भाजपा को डगर-डगर पर भ्रष्टाचार से लड़ना है, भाई-भतीजावाद से लड़ना है, संप्रदायवाद से लड़ना है, जातिवाद से लड़ना है, भारत विरोधी विदेशी ताकतों और उसके नेटवर्क से लड़ना है, इन्होंने ही देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है और बहुत समय तक नुकसान पहुंचाया है।”
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1980 से 2 सीटों से लेकर 2019 में 303 सीटों तक पहुंची है। हम तब हताश नहीं हुए थे। लिहाजा भाजपा इतनी बड़ी होने के बावजूद भी हमारे कार्यकर्ताओं के पांव आज भी जमीन पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रभाव से नहीं बल्कि अपने स्वभाव से जानी जाती है। इसमें नूतनता और आधुनिकता दोनों हैं।
उन्होंने कहा, “भाजपा अखबारों और टीवी चैनलों की चमक से पैदा हुई पार्टी नहीं है। ट्विटर हैंडल और यू-ट्यूब चैनलों से पैदा नहीं हुई है। यह पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से बनी हुई है। भाजपा जमीन पर काम करके आगे बढ़ी है। गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ी है।”
पार्टी की कार्यव्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवारों द्वारा चलाई जा रही पार्टियों के बीच भारतीय जनता पार्टी देश के युवाओं को अवसर प्रदान करने वाली पार्टी है। भाजपा ही है जिसने अपने संविधान के तहत पार्टी में महिलाओं को स्थान दिया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज ‘पैनइंडिया’ पार्टी बन गई है। कई राज्यों में पार्टी को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिल रहे हैं। पूर्वोत्तर में ‘सबका साथ-सबका विकास’ का उदाहरण देखने को मिलता है जिसके चलते पार्टी के वहां चार राज्यों में मुख्यमंत्री हैं और 2 राज्यों में गठबंधन से सरकार है। दक्षिण भारत में भी पार्टी का काफी विस्तार हुआ है। कर्नाटक में भाजपा नंबर वन पार्टी है। तेलंगाना में लोगों को सिर्फ भाजपा पर भरोसा है। आंध्र प्रदेश में हम दिनों दिन बढ़ रहे हैं। तमिलनाडु और केरल में पार्टी जिला और बूथ स्तर पर मजबूत हो रही है।
पार्टी कार्यकर्ताओं को न रुकने और न थकने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा, “बहुत से लोग कहते हैं आराम करो लेकिन उन्हें पता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रवृत्ति आराम करना या मौज करना नहीं है। लोगों की आकांक्षाएं और सपने ही उन्हें दौड़ाते हैं और पार्टी कार्यकर्ता काम करता है, थकता नहीं है और झुकता भी नहीं है।”

AUTHOR :Parul Kumari

अमृतसर-में-पुलिस-से-भिड़े-हजारों-खालिस्तान-समर्थक,-अपने-साथी-के-विरोध-में-उठाये-बंदूक-व-तलवार Read Previous

अमृतसर में पुलिस से भिड़�...

कांग्रेस-के-सत्याग्रह-से-डर-गई-है-केन्द्र-सरकार-:-कांग्रेस Read Next

कांग्रेस के सत्याग्रह स�...

Related News