मुंबई के वर्ली में कार हादसे में उडे परखचे
वर्ली सी फेस के पास रविवार को सुबह मार्निंग वाक पर निकली एक महिला कार ने कुचल दिया। इस घटना में घायल महिला को तत्काल नायर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वर्ली पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार वर्ली सीफेस चौपाटी पर स्थानीय नागरिक सुबह मार्निंग वाक करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा थी। महिला को कुचलने के बाद कार सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक भी घायल हो गया।