You will be redirected to an external website

कभी बॉलीवुड की मस्तानी पर दिल हार गए थे धोनी!

कभी-बॉलीवुड-की-मस्तानी-पर-दिल-हार-गए-थे-धोनी

धोनी

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का हर कोई दीवाना है भले ही मैदान पर अब धोनी नजर नहीं आते हो लेकिन धोनी के चाहने वाले आज भी धोनी की एक झलक पाने को बेताब नजर आते है वहीं धोनी की लव स्टोरी को हर कोई जानता है लेकिन आपको ये नहीं पता होगा कि एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण पर धोनी दिल हार गए थे।

 

वैसे तो क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से ही एक खास नाता रहा है लेकिन कुछ ऐसी भी कहानी है जो अधूरी रह गई किसी का प्यार अधूरा रह गया ऐसी ही अधूरी दीपिका पादुकोण और महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी भी है। दीपिका पादुकोण ने 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था इस फिल्म के बाद दीपिका की लोकप्रियता आसमान छूने लगी और आज दीपिका का हर कोई दीवाना है।

 

इस दौरान धोनी संग भी दीपिका पादुकोण के अफेयर के चर्चे रहे एक वक्त ऐसा था जब दीपिका और धोनी का एक साथ रैंप वॉक करते भी देखा गया था।इसके साथ ही एक वक्त ऐसा था जब दीपिका धोनी को चियर करने के लिए मैदान पर पहुंची थी ये भी कहा जाता है कि दीपिका के कहने पर धोनी ने अपने लंबे बाल कटवा दिए थे।

 

 

कहा जाता है कि ये लव स्टोरी ज्यादा आगे नहीं बढ पाई और उस दौरान दीपिका की लाइफ में युवराज सिंह की एंट्री हो गई थी युवराज सिंह की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली थी. इसके बाद धोनी ने 2010 में साक्षी से शादी कर ली और 2018 में दीपिका ने एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली 

AUTHOR :Kajod Verma

इन-क्रिकेटर्स-की-प्रेम-कहानी-रह-गई-अधूरी,-किसी-का-एक्ट्रेस-से-अफेयर-तो--कोई-हुआ-था-विदेशी-मॉडल- Read Previous

इन क्रिकेटर्स की प्रेम क...

कुलदीप-और-जडेजा-ने-वनडे-क्रिकेट-में-रचा-इतिहास,इस-वर्ल्ड-रिकॉर्ड-से-बजाया-डंका Read Next

कुलदीप और जडेजा ने वनडे क...