IPL 2023
IPL 2023 का आगाज होने को है हर बार आईपीएल में रिकॉर्ड जरूर बनता है इस बार आईपीएल 2023 की शुरुआत के साथ मैदान पर कौन सा रिकॉर्ड बनेगा। इसका इंतजार होगा आज हम आपको आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं हम आपको बताने वाले हैं कि इस लिस्ट में कौन से खिलाड़ी भी शामिल है।
लियम लिविंग्सटन:
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लियम लिविंग्सटन का आता है पंजाब किंग्स की ओर खेलते हुए यह नजर आएंगे खिलाड़ी ने 2022 में सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया था और 122 मीटर का छक्का जड़ा था।
टिम डेविड:
मुंबई इंडियंस की टीम में मौजूद ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर टिम डेविड अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लंबे और तगड़े क्रिकेटर के तौर पर इन्हें जाना जाता है पिछले आईपीएल में 117 मीटर का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाया था।
रोवमन पॉवेल:
वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल का नाम भी सबसे लंबा छक्का लगाने में आता है दिल्ली कैपिटल की ओर से खेलते हुए 106 मीटर का सबसे लंबा छक्का लगाया था।