हम रुकेंगे नहीं... दूसरे बच्चे की डिलीवरी से पहले भारती और हर्ष कर रहे तीसरे की प्लानिंग
टेलीविजन होस्ट हर्ष लिम्बाचिया की पत्नी कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। लेकिन उससे पहले हर्ष और भारती ने तीसरे बच्चे की भी प्लानिंग कर ली है। जी हाँ, एक पॉडकास्ट में दोनों ने इशारों-इशारों में कह दिया कि वे तीसरे बच्चे की प्लानिंग भी कर रहे हैं। यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
भारती टीवी के पॉडकास्ट में सोनाली बेंद्रे मेहमान बनकर आई। जहां भारती ने दूसरी प्रेग्नेंसी की चिंताएं जताईं। वहीं सोनाली ने उन्हें सपोर्ट किया तो हर्ष मजाकिया अंदाज में बोले, ‘हम रुकेंगे नहीं, भारती…’ सोनाली के हैरान होने पर हर्ष ने बताया कि उनके लिए तीन नंबर काफी लकी है।
इसके बाद भारती ने कहा, “ये कहता है हम रुकेंगे नहीं। हमें एक बेटी चाहिए, इसलिए सोचा है कि अगर इस बार भी लड़का हुआ तो हम फिर ट्राई करेंगे। फिर मैंने पूछा कि अगर तीसरा बच्चा भी लड़का हुआ तो? इसने कहा कि हम फिर कोशिश करेंगे। मतलब जब तक मैं मरती नहीं न मैम, हम करते रहेंगे।" इसके बाद तीनों हंसने लगे।
हर्ष ने फिर कहा, ‘लड़का हो या लड़की, पहले प्लान था दूसरा बच्चा नहीं। लेकिन अगर ये लड़का हुआ तो लड़की भी चाहिए।’ भारती ने कहा कि वे लड़की चाहते हैं, इसलिए कोशिशें जारी रहेंगी।
बता दे, भारती और हर्ष साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 5 साल बाद दोनों ने घर में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। भारती ने 2022 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम लक्ष्य है और उसे प्यार से गोला भी बुलाते हैं।