Bigg Boss 19: सलमान को इस एक्ट्रेस ने दिया झटका, कहा- कभी करूंगी भी नहीं…
टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss) के लिए तैयारियां शुरू हो गई। सीजन का पहला टीजर भी जारी हो गया है। इसमें बिग बॉस की आँख को अपडेट किया है। लेकिन इस बीच शो को होस्ट करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक एक्ट्रेस ने बड़ा झटका दिया है। एक्ट्रेस से जुड़ने के लिए साफ़ इंकार कर दिया। वह एक्टर्स ओर कोई नहीं बल्कि मल्लिका शेरावत है।
दरअसल, कुछ समय से एक्ट्रेस के बिग्ग बॉस 19 से जुड़ने की खबरे आ रही थी। वह कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस हाउस में नजर आ सकती हैं। लेकिन अब खुद मल्लिका ने इस तरह की अफवाओं पर विराम लगा दिया है।
मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सभी अफवाहों को खारिज कर रही हूं… मैं बिग बॉस नहीं कर रही और ना ही कभी करूंगी. थैंक्यू…”
अब फैंस मल्लिका का इस तरह ना कहना शो मेकर्स और सलमान को किसी झटके से कम नहीं मान रहे। आपको जानकारी में बता दें, मल्लिका कई साल पहले लॉस एंजेलिस शिफ्ट में रह रही है, लेकिन समय-समय पर वह भारत आती रहती हैं। साल 2024 में वह राजकुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आई थीं। मल्लिका मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।
यह भी पढ़े : कलरफुल हुई Bigg Boss 19 की आँख, देखें पहली झलक