You will be redirected to an external website

42 की उम्र में दूसरे बच्चे को गौहर खान ने दिया जन्म, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज़

Gauahar Khan

42 की उम्र में दूसरे बच्चे को गौहर खान ने दिया जन्म, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज़

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह गुड न्यूज़ शेयर की है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका पहला बच्चा जेहान, अब एक छोटा भाई पाकर 'बेहद खुश' है। 

गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को शादी की थी। उन्होंने 10 मई, 2023 को अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया। अब कपल दूसरे बेटे के माता-पिता बने है। अब सोशल मीडिया फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे है।

बता दे, 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने वाली गौहर खान  ने साल 2009 की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2013 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' की विजेता बनीं। इसके बाद उन्होंने 'इश्कजादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', और 'बेगम जान', साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी 5' और 'इंडियाज रॉ स्टार' जैसे टीवी शो में भी काम किया है। 

उनकी पति जैद दरबार की बात करें तो वह एक कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जो संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

AUTHOR :Rahul Jangid

How much property did Shefali Jariwala own, know her total assets Read Previous

Shefali Jariwala Net Worth: कितनी संपत्ति...

Punjab Flood Read Next

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के ल...