कार्तिक आर्यन ने विसर्जन से पहले गणपति के कान में कहा....
बॉलीवुड सेलेब्स ने इस साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया। वहीं उत्सव के आखिरी दिन विसर्जन भी बैंड बाजा के साथ किया। स्टार्स अपनी फैमिली के साथ बप्पा को भावुक विदाई दे रहे है। इसी कड़ी चॉकलेटी एक्टर कार्तिक आर्यन ने बप्पा को विदा किया।
इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों में वह बप्पा के लिए बड़े से जार में पानी भरते है। इसके बाद जार को फूलों से काफी सुन्दर सजाया जाता है। विसर्जन करने से पहले कार्तिक गणपति के कान में अपनी मनोकामनाएँ फुसफुसाते हैं। इसके बाद वह बप्पा का विसर्जन करते है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म "आशिकी 3" नजर आने वाले है। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही थी लेकिन "saiyaara" के चलते डेट को टाल दिया गया। अब जल्द ही फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आने वाली है। खबरों के अनुसार फिल्म अक्टूबर भी रिलीज़ हो सकती है।