62 की उम्र में फिर दूल्हा बने संजय मिश्रा, दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लग रही महिमा चौधरी
बॉलीवुड के जबरदस्त कलाकार संजय मिश्रा 62 की उम्र में फिर दूल्हा बने है। वहीं उनकी दुल्हन एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) भी बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं फैंस के मन में सवाल आ रहे है कि क्या सच में दोनों शादी के बंधन में बंध गए ?
हकीकत में शादी नहीं है। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का प्रमोशन कर रही हैं। इसी वजह से संजय दूल्हा और महिला दुल्हन बनी हैं। दोनों फिल्म में जोड़े के तौर पर नजर आएंगे। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यह पूरा फोटोशूट चल रहा है। पैपराजी भी जमकर संजय और महिमा के फोटो खींच रहे हैं।
जानकारी में बता दे, फिल्म को सिद्धांत राज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी, लेकिन अभी तक तारीख सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले ही महिमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें संजय मिश्रा भी उनके साथ नजर आए थे। दोनों के अलावा फिल्म में व्योम और पलक ललवानी जैसे यंग एक्टर्स भी नजर आएंगे।