समाज के रवैये पर बोलीं मलाइका....पुरुषों का बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन...
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। अब हाल ही में उन्होंने समाज के दोहरे रवैये की खुलकर बात की। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पुरुष तलाक लेते हैं और अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी करते हैं। जबकि इसके उलट महिलाओं को उनकी पसंद के लिए उन्हें जज किया जाता है।
हाल ही में मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में मलाइका ने कहा 'महिलाओं को हमेशा मजबूत दिखने के लिए कहा जाता है, लेकिन उन्हीं पर सबसे ज्यादा सवाल भी उठाए जाते हैं। मैं पुरुषों का बहुत सम्मान करती हूं और उनसे प्यार करती हूं क्योंकि मेरी जिंदगी में कुछ पुरुष बहुत जरूरी हैं और सच में बहुत अच्छे हैं।'
मलाइका ने आगे कहा कि समाज में पुरुषों और महिलाओं के साथ अलग-अलग तरह का व्यवहार किया जाता है। अगर आज एक पुरुष तलाक लेकर आगे बढ़ने की सोचता है, और वह अपनी से आधी उम्र की लड़की से शादी करता है तो लोग कहते हैं बहुत अच्छा। वहीं अगर कोई महिला ऐसा करती है तो उससे सवाल किया जाता है कि वह ऐसा क्यों कर रही है? ये सोच आज भी समाज में बनी हुई है।
बता दे, साल 1998 में मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक 23 साल का लड़का अरहान है। इसके कुछ साल बाद वह अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन साल 2024 में दोनों अलग हो गए।