You will be redirected to an external website

Karva Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने लगाई पति निक के नाम की मेहंदी और लिखा...

priyanka chopra

Karva Chauth 2025: प्रियंका चोपड़ा ने लगाई पति निक के नाम की मेहंदी और लिखा...

करवा चौथ का त्योहार हर भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस विवाहित महिला महिलाएँ पारंपरिक तरीके सजती और हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगाती है। इसी कड़ी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति के नाम की मेहंदी हाथों में लगाई है। 

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी करवा चौथ की तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी करवा चौथ की तैयारियों की झलकियां साझा की हैं, जिसमें उन्होंने अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी फ्लॉन्ट की है। तस्वीरों में उनकी हथेलियों पर सजी बेहद खूबसूरत और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी दिखाई दे रही है, जिसमें निक जोनस का पूरा नाम ‘निकोलस’ हिंदी में लिखा गया है। 

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…” बता दें कि शिरीन चारनिया एक मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को मेहंदी लगाई है। प्रियंका कई बार बता चुकी हैं कि उनके पति निक जोनस भारतीय संस्कृति और उनके धर्म का पूरा सम्मान करते हैं। 

AUTHOR :Rahul Jangid

How much property did Shefali Jariwala own, know her total assets Read Previous

Shefali Jariwala Net Worth: कितनी संपत्ति...