You will be redirected to an external website

बधाई हो! राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई नन्हीं राजकुमारी....

Rajkummar Rao

बधाई हो! राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई नन्हीं राजकुमारी....

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बनें। अब एक्टर राजकुमार राव के घर राजकुमारी ने जन्म लिया है। जी हाँ, राजकुमार राव  की पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है। यह खुशखबरी राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। 

राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक सेलिब्रेशन कार्ड पोस्ट करते हुए लिखा है, "हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार।" उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा,"हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।"

11 साल किया डेट 

बता दे, पत्रलेखा और राजकुमार की पहली मुलाकात साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया।राजकुमार और पत्रलेखा ने एक-दूसरे को 11 साल तक डेट किया। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। 15 नवंबर 2021 को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे लिए। खैर, दोनों अब बेटी के माता-पिता बन गए हैं। 

AUTHOR :Rahul Jangid

How much property did Shefali Jariwala own, know her total assets Read Previous

Shefali Jariwala Net Worth: कितनी संपत्ति...