चामुंडा देवी का अपमान कर बुरे फंसे रणवीर सिंह, मां को कहा - भूत...
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग और फिल्मों की वजह से चर्चा बने रहते है। लेकिन हाल ही में उन्होंने मां 'चामुंडा देवी' का अपमान कर दिए, जिसे चलते उनसे फैंस काफी ज्यादा नाराज है। गोवा में IFFI 2025 के समापन के दौरान रणवीर ने ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' (Kantara Chapter 1) में उनके अभिनय की तारीफ की, लेकिन साथ ही उन्होंने देवी को 'महिला भूत' कह दिया।
रणवीर सिंह हाल ही गोवा में हुए IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) में शामिल हुए। ऋषभ शेट्टी भी इस फेस्टिवल का हिस्सा थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर स्टेज पर है और सामने बैठे ऋषभ शेट्टी से कहते हैं, 'मैंने थिएटर में 'कांतारा: चैप्टर वन' देखी, और ऋषभ ने बेहतरीन अभिनय किया। खासकर जब महिला भूत (चामुंडा देवी) आपके शरीर के अंदर जाती है, वह शॉट कमाल का था।'
फिर उन्होंने उस सीन की रणवीर नकल करते है, जिससे देख ऋषभ हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते है। रणवीर ने दर्शकों से यह भी पूछा कि क्या वे उन्हें कंतारा 3 में देखना चाहेंगे। उन्होंने फैंस से ऋषभ तक यह मैसेज पहुंचाने का आग्रह किया।
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद फैंस को रणवीर का यह कहना पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक बताया। एक यूजर ने लिखा, "अभिनेताओं को इस बात की बुनियादी समझ कैसे नहीं होती कि क्या कहना चाहिए और क्या नहीं?