You will be redirected to an external website

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए स्टार्स, कहा - फिर से पुनर्निर्माण करेंगे

Punjab Flood

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए स्टार्स, कहा - फिर से पुनर्निर्माण करेंगे

पंजाब में भीषण बाढ़ से 23 जिले बुरी तरफ प्रभावित हुए है। राज्य में हालात बेहद खराब हो गए है। बाढ़ से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए। कृषि भूमि सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और हजारों परिवार विस्थापित हुए हैं। ऐसे में फिल्मी स्टार्स पंजाब की मदद के लिए आगे आये है। जिनमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ और गुरु रंधावा जैसे स्टार्स शामिल है। 

बॉलीवुड हस्तियों ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ पर अपनी चिंता व्यक्त की है। इस प्राकृतिक आपदा में गांव के गांव बह गए। इस स्थिति ने पूरे देश में चिंता पैदा कर दी और सब पंजाब के लिए प्राथना कर रहे है। 

गांव लिया गोद

दिलजीत दोसांझ ने कहा कि वो 10 गांव को गोद लेंगे और उन्हें दोबारा बसाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। वहीं एमी विर्क ने 200 परिवारों को गोद लिया है। कोरोना काल में हजारों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद एक बार फिर आगे आये है। उन्होंने कहा हमारी टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं। किसी को किसी भी चीज की जरूरत हो तो हमसे सम्पर्क करे। 

शाहरुख खान ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, 'पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थनाएं और शक्ति भेज रहा हूं। पंजाब का मनोबल कभी नहीं टूटेगा। ईश्वर उन सभी का भला करे।'

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा, 'पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रभावित सभी लोगों के लिए प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएँ भेज रही हूँ, और ज़मीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे लोगों का आभार व्यक्त करती हूं। मेरे हर परिवार को उनके पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग मिले।'

पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने लिखा, 'इस कठिन समय में, मैं पंजाब और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। वहां से आ रही तस्वीरें और कहानियां वाकई दिल दहला देने वाली हैं, लेकिन जो चीज मुझे आशा देती है, वह है पंजाब की हमेशा दिखाई गई एकता और दृढ़ता की भावना। मैं जमीनी स्तर पर बचाव दल के रूप में सक्रिय रूप से काम कर रहे संगठनों को दान देकर अपनी ओर से मदद कर रही हूं और मैं आपसे भी विनम्रतापूर्वक आग्रह करती हूं कि आप भी अपना योगदान दें। हर योगदान, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, किसी के जीवन में इस समय बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, इस कठिन समय में एकजुट होकर पंजाब के साथ खड़े हों।'

सिंगर बादशाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पंजाब परेशानी में है. बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। ये सिर्फ अभी की बात नहीं है, भविष्य को लेकर भी चिंता है। ये सीरियस है और सिर्फ टेम्पररी रिलीफ से कुछ नहीं होगा। हम पंजाब को दोबारा बनाना शुरू कर रहे हैं। सभी की मदद और लगातार प्रयास से ही आगे बढ़ा जा सकता है। पंजाब के लिए एक साथ खड़े होते हैं।'

इसके अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, हिमांशी खुराना, प्रीति जिंटा, संजय दत्त, भारती सिंह जैसे स्टार्स ने भी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

How much property did Shefali Jariwala own, know her total assets Read Previous

Shefali Jariwala Net Worth: कितनी संपत्ति...

The Bengal Files Read Next

'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज ...