जानें फिल्म 'Dhurandhar' की कहानी और रणवीर सिंह का किरदार...
बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' शुक्रवार यानि 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म साल 2025 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म बनने को तैयार है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी।
फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड ने रणवीर की इस फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म 3 घंटे 34 मिनट की है, जो 20 साल में बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म बनने जा रही है। इससे पहले फिल्म 'शोले' 3 घंटे 24 मिनट की थी।
रिलीज से पहले विवादों में....
फिल्म की कहानी सामने आने से पहले भारतीय आर्मी के दिवंगत मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने फिल्म की रिलीज रोकने की अपील की थी। उनका दावा था कि 'धुरंधर' उनके बेटे की जिंदगी और साहस की कहानी से प्रेरित है। हालांकि कोर्ट ने 'धुरंधर' और मोहित शर्मा की जिंदगी की कहानी में कोई लिंक नहीं पाया। कोर्ट ने साथ ही CBFC को दोबारा जांच के लिए भी कहा।
क्या है धुरंधर की कहानी?
सर्टिफिकेट में दी गई कहानी के अनुसार, '1999 के IC-814 कंधार अपहरण और 2001 के भारतीय संसद हमले की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ अजय सान्याल की कहानी है, जो पाकिस्तान में सक्रिय एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क को अंदर से खत्म करने की योजना बनाते हैं। इसके लिए हाई-रिस्क ऑपरेशन के लिए सान्याल एक अनोखी भर्ती करते हैं।
पंजाब का एक 20 साल का लड़का, जो बदले की भावना से किए अपराध के लिए कैद है। इस लड़के में सान्याल को छिपी इंटेंसिटी और योग्यता को पहचानकर उसे ट्रेनिंग देकर कराची के बेरहम अंडरवर्ल्ड माफिया में घुसने लायक हथियार बनाने का फैसला करते हैं।' फिल्म की आगे कहानी जाने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाना होगा।
बता दे, फिल्म रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ सारा अर्जुन नजर आएंगी। दोनों के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।