45 टांके लगने के बाद विक्की ने 'हेरा फेरी 2' के गाने पर किया डांस
हाल ही में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का एक्सीडेंट हो गया। विक्की के हाथ में गंभीर चोट आई और उन्हें 45 टांके लगे। ऐसे में अंकिता ने सोशल मीडिया पर पति संग कुछ तस्वीरें शेयर कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की हैं। लेकिन दूसरे ही दिन वह डिस्चार्ज होकर घर आ गए और डांस करने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
घर आते विक्की ने अपने दोस्त आयशा खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया और उसकी वीडियोज इंस्टा स्टोरी में शेयर की। विक्की और समर्थ जुरेल ने 'हेरा फेरी 2' के गाने पर हैंडीकैप्ड होकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान विक्की अपने हाथ के दर्द को भूल जाते है और खूब मस्ती करते है।
दिया मजेदार सन्देश
वीडियो की शुरुआत में रीम शेख और एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित नजर आ रही हैं। इस रील को क्रिएट करने के लिए लड़का बनाम लड़की किया गया है। दिखाया गया है कि जब लड़की का एक्सीडेंट होता है तो उसके बाद उनका कितना ख्याल रखा जाता है और जब लड़के का होता है तो वह बेफिक्र होकर झूमता रहता है।
आपको जानकारी में बता दे, विक्की और समर्थ 'लाफ्टर शेफ्स' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके है। विक्की जैन और समर्थ जुरेल काफी अच्छे दोस्त हैं। इनके बीच भाइयों जैसा रिश्ता है। अक्सर दोनों साथ नजर आते रहते हैं।
.png) 
							 
							 
						 
								 
								 
								 
								 
								 
									 
									