You will be redirected to an external website

42 की उम्र में Katrina Kaif ने बेटे को दिया जन्म, 4 साल बाद 2 से हुए 3

katrina kaif

42 की उम्र में Katrina Kaif ने बेटे को दिया जन्म, 4 साल बाद 2 से हुए 3

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर किलकारी गूंज गई है। दोनों माता-पिता बन गए हैं और कटरीना ने बेटे को जन्म दिया है। विक्की ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट के लिए शेयर की है। 

विक्की की पोस्ट पर दोनों को प्रियंका चोपड़ा से लेकर, अंगद बेदी, काजोल सहित बॉलीवुड कई बड़े सितारों ने बधाई दी। वहीं फैंस भी दोनों को ढ़ेरो बधाई दे रहे है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है। 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की।

बता दे, कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी। इससे पहले विक्की दुनिया के सामने कटरीना के लिए सलमान खान के सामने भी प्यार का इजहार कर चुके है। लेकिन दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बैकस्टेज पर हुई थी। इसके बाद दोनों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आये, जहां कटरीना ने ये कहा था कि विक्की और उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी। हालांकि, दोनों की सही से मुलाकात जोया अख्तर की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बिच नजदीकियां बढ़ने लगी। अन्तः दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। 

AUTHOR :Rahul Jangid

How much property did Shefali Jariwala own, know her total assets Read Previous

Shefali Jariwala Net Worth: कितनी संपत्ति...

Zarine Khan Read Next

मुस्लिम परिवार से ताल्ल...