कौन है SRK ? 2050 तक भूल जाएंगे लोग, विवेक ओबेरॉय का बेबाक बयान
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मस्ती 4' के प्रोमोशन में लगे हुए है। विवेक के अलावा रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी स्टारर फिल्म 21 नवंबर को यानि आज रिलीज़ हो गई है। लेकिन विवेक ने सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे उनके फैंस नाराज हो गए।
पिंकविला से बातचीत में विवेक ने कहा, '1960 में कौनसी फिल्म आई किसने उसमें काम किया था आज उनके बारे में कोई नहीं जानता, किसी को फर्क नहीं पड़ता। आप इतिहास में धकेल दिए जाते हैं। 2050 में लोग बोलेंगे कौन शाहरुख खान, शायद !'
विवेक ने बातचीत में आगे हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर का उदाहरण दिया और कहा कि रणबीर कपूर के फैंस भी उनके दादा के बारे में ज्यादा नहीं जानते होंगे। वो बोले, 'आज कई लोग पूछेंगे- राज कपूर कौन? आप और मैं उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं, लेकिन आज के युवा जिन्हें रणबीर पसंद है, शायद राज कपूर को जानते भी नहीं होंगे। तो हो सकता है कि इतिहास धीरे-धीरे सबको भुला देता है।'
विवेक ओबेरॉय ने बात बिलकुल सही कही है। समय के साथ लोग भूलते जाते है और आगे बढ़ने लगते है।