You will be redirected to an external website

अलास्का : ट्रंप का एक इशारा और पुतिन के सिर पर से गुजर गया B-2 Bomber

B 2 Bomber

अलास्का : ट्रंप का एक इशारा और पुतिन के सिर पर से गुजर गया बी-2 बॉम्बर

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई। हांलाकि ट्रंप की यह मुलाकात रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध सीजफायर लगाने में नाकाम रही। लेकिन दोनों की इस बैठक से बातचीत के रास्ते काफी खुल गए है। पुतिन ने ट्रंप को रूस आने का न्योता भी दिया है। 

दोनों नेताओं की ये मुलाकात ना केवल शांति समझौता पर मुख्य केंद्रित रही, बल्कि अमेरिका ने इस दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाया। जिस दौरान डोनाल्ड ट्रंप पुतिन का रेड कॉरपेट पर स्वागत कर रहे थे, उसी समय आसमान में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर का एक विमान गुजरा। उसकी आवाज इतनी तेज़ थी कि पुतिन अपने सिर ऊँचा कर आसमना में देखने लगे। 

इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका ने रूस के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। 

B-2 बॉम्बर की खासियत 

  • यह विमान 16 परमाणु बम या 80 सामान्य बम तक ले जा सकता है। 
  • यह एक बार में बिना रुके 11,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। 
  • इसकी अधिकतम गति 1010 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह आमतौर पर 900 किलोमीटर प्रति घंटा की क्रूज़िंग स्पीड पर उड़ता है। 
  • यह दुश्मन के रडार और मिसाइलों से आसानी बच निकलता है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंदर अमेरिका कर रहा है ईरान की मदद, सच आया सामने Read Previous

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंद...

Volodymyr Zelenskyy Read Next

पुतिन से मीटिंग के बाद ट्...