You will be redirected to an external website

चीन ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत, Y-20A और DF-5C बैलिस्टिक मिसाइल ने दुनिया का ध्यान खिंचा

China

चीन ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत, Y-20A और DF-5C बैलिस्टिक मिसाइल ने दुनिया का ध्यान खिंचा

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 80 साल पूरे होने के मौके पर चीन ने विक्ट्री परेड आयोजित की। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राजधानी बीजिंग के थियानमेन चौक पर परेड की सलामी ली। परेड से पहले शी जिनपिंग के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन समेत दुनिया के 25 देशों के नेता मंच पर दिखाई दिए।

शी जिनपिंग ने अपने भाषण में कहा कि वे उन देश के महान लोगों को सम्मान दें, जिन्होंने जापान के खिलाफ जंग लड़ी। इतिहास हमें चेतावनी देता है कि मानवता साथ ही उठती है और साथ ही गिरती है। चीन कभी किसी से डरता नहीं है और हमेशा आगे बढ़ता रहता है। यह एक नई यात्रा और नया युग है। 

उन्होंने अपनी सेना की ताकत दिखाकर दुनिया को मैसेज दिया कि, वह तकनीक और हमला करने की क्षमता दोनों में ही काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब वह किसी भी प्रस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। 

चीन दिखाई अपनी ताकत 

इस परेड के जरिये चीन ने अपनी मिसाइलों, सेना और पनडुब्बी से अपनी ताकत दुनिया को दिखाई है। Y-20A और Y-20B सैन्य ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट परेड में नजर आये। इसके अलावा KJ-500A और KJ-600 ट्रांसपोर्ट विमान दिखें। वहीं DF-5C न्यूक्लियर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का एडवांस वर्जन 6F भी दिखाया गया। जिसकी अमेरिका तक मारक झमता है।

आपको बता दे, चीन की इस विक्ट्री परेड में भारत के पड़ोस देश के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू मौजूद रहे।

AUTHOR :Rahul Jangid

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंदर अमेरिका कर रहा है ईरान की मदद, सच आया सामने Read Previous

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंद...

Donald Trump Read Next

डोनाल्ड ट्रंप जापान पर ह...