इस देश में नाबालिग लडकियां से बच्चा पैदा करने के बदले 1 लाख दे रही है सरकार
जहां पूरी दुनिया बढ़ती आबादी से परेशान है, वहीं रूस की सरकार बच्चे पैदा करने के लिए 1 लाख रुपये का इनाम दे रही है! और अब यह योजना नाबालिग लड़कियों के लिए भी खोल दी गई है, जिस पर रूस में ही बवाल मचा है. आखिर पुतिन को एक बड़ी आबादी की इतनी जरूरत क्यों है? रूस-यूक्रेन युद्ध में लाखों सैनिकों को खोने और पलायन के कारण रूस एक बड़े जनसंख्या संकट से जूझ रहा है. इस समस्या से निपटने के लिए, व्लादिमीर पुतिन की सरकार ने एक अनोखी और विवादित योजना शुरू की है
यह योजना मार्च 2025 में रूस के 10 हिस्सों में शुरू हुई है। इसका मकसद देश में कम होती जनसंख्या और बढ़ती उम्र के लोगों की समस्या को दूर करना है। पहले यह योजना सिर्फ बालिग (18 साल से ऊपर) महिलाओं के लिए थी, लेकिन अब इसमें नाबालिग लड़कियों के लिए भी हो गया है।
रूस में 2023 में प्रति महिला औसत जन्म दर 1.41 थी, जबकि आबादी को स्थिर रखने के लिए 2.05 की दर जरूरी मानी जाती है। इसलिए रूस सरकार ऐसी योजनाएं चला रही है, जिन्हें ‘प्रोनेटलिस्ट नीतियां’ कहा जाता है। इनका मकसद लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित करना है।