You will be redirected to an external website

दित्वा तूफान ने श्रीलंका में मचाई तबाही, 123 की मौत.... भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

cyclone ditwah

दित्वा तूफान ने श्रीलंका में मचाई तबाही, 123 की मौत.... भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

श्रीलंका में दित्वा तूफान हर तरफ तबाही मचा रहा है। रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक करीब 125 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों घर बह गए। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भारी चक्रवात को देखते हुए पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी। ऐसे में मुश्किल वक्त में भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। 

भारत ने अपने नजदीकी द्वीपीय देश की सहायता के लिए ऑपरेशन सागर बंधु चलाया है। जिसके तहत वायुसेना और नौसेना से सहायता भेजी जा रही है। शुक्रवार को दो बड़े सेना के विमान कोलंबो पहुंचे। इन विमानों में 80 से ज्यादा NDRF के जवान, चार स्निफर डॉग्स, फुलाने वाली नावें, कटिंग टूल्स और 21 टन से ज्यादा राहत सामग्री टेंट, कंबल, गद्दे और जरूरी दवाइयां लदी हुई है। 

श्रीलंका की सेना भी हेलीकॉप्टर और नाव से बाढ़ में फंसे लोगों रेस्क्यू कर रही है। वहीं भारतीय जवान बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालने का कार्य भी कर रहे हैं और राहत सामग्री बांट रहे हैं। सोशल मीडिया पर श्रीलंका के लोगों ने लिखा, “थैंक यू इंडिया, यू आर रियल ब्रदर!” भारत में भी लोग गर्व कर रहे हैं, “जब दुनिया सो रही थी, हमारी वायुसेना रात में उड़ान भर रही थी।”

भारत में दस्तक को तैयार 

दित्वा तूफान दक्षिण भारत में दस्तक देने को तैयार है। श्रीलंका को तबाह मचा रहा ये  तूफान भारत के 4 राज्यों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर भारतीय सेना हाई अलर्ट है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंदर अमेरिका कर रहा है ईरान की मदद, सच आया सामने Read Previous

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंद...

venezuela airspace Read Next

वेनेजुएला पर कभी हमला कर ...