मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार 2025, हाथ मलते रह गए ट्रंप
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 इस बार वेनेज़ुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) को दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि यह सम्मान उन्हें वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए दिया जाएगा। बता दे, नोबेल पीस प्राइज का ऐलान 10 अक्टूबर को ओस्लो स्थित नॉर्वेजियन नोबेल संस्थान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई।
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया। डोनाल्ड ट्रंप बार-बार नोबेल पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे। ट्रंप ने दुनिया भर में भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध रुकवाने के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए खुद को नॉमिनेट करने के पेशकश की थी।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो के नाम का ऐलान करते कमेटी ने कहा, "उनके जीवन को गंभीर खतरा होने के बावजूद, वह देश में बनी रहीं। उनका यह चुनाव लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला है। जब सत्तावादी ताकतें सत्ता पर कब्जा कर लेती हैं, तो आजादी के साहसी रक्षकों को पहचानना महत्वपूर्ण है जो उठ खड़े होते हैं और विरोध करते हैं। लोकतंत्र उन लोगों पर निर्भर करता है जो चुप रहने से इनकार करते हैं, जो गंभीर जोखिम के बावजूद आगे बढ़ने का साहस करते हैं, और जो हमें याद दिलाते हैं कि स्वतंत्रता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, बल्कि इसे शब्दों, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए।"
In the past year, #NobelPeacePrize laureate Maria Corina Machado has been forced to live in hiding. Despite serious threats against her life she has remained in the country, a choice that has inspired millions of people.
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2025
When authoritarians seize power, it is crucial to… pic.twitter.com/GA3C7asz4Y