नेपाल: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की फायरिंग, 14 की मौत
पड़ोसी देश नेपाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के ऊपर पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमे 14 लोगों के मरने की खबरे सामने आ रही है। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
राजधानी काठमांडू की सड़कों पर हजारों की संख्या में Gen-Z लड़के और लड़कियां सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी नेपाल के संसद परिसर में घुसने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों कप रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों कि पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी और इसमें 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
खबरों के अनुसार ये प्रदर्शनकारी काठमांडू में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर आवाज उठा रहे है। इसके मद्देनजर काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है।