संयुक्त राष्ट्र महासभा में मुस्लिम देशों के बीच गूंजा ओम शांति ओम...
न्यूयॉर्क में 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से एक ऐसा वाकया सामने आया कि मुस्लिम देश के नेता भी हैरान रह गए। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने अपने संबोधन का समापन हिन्दू शब्द 'ओम शांति ओम' के साथ किया। यह शब्द सुनते ही इस्लामिक देशों के कट्टर नेता भी हैरान रह गए।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण की शुरुआत पारंपरिक इस्लामी अभिवादन से की और समापन बहुधार्मिक संदेश के साथ किया। उन्होंने कहा- वस्सलामु अलैकुम वरहमतुल्लाही वबरकातुह, शालोम, ओम शांति शांति शांति ओम, नमो बुद्धाय। यह संदेश इंडोनेशिया की विविध धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का प्रतीक था।
सुबियांतो ने अपने भाषण में वैश्विक शांति और न्याय की बात की। उन्होंने डर नस्लवाद और उत्पीड़न को मानवता के लिए खतरा बताया। बता दे, गाजा में शांति के लिए इंडोनेशिया 20000 से अधिक सैनिक भेजने को तैयार है। सुबियांतो ने यह भी बताया कि आज इंडोनेशिया दुनिया में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना का एक बड़ा योगदानकर्ता देश है और वह सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि सक्रिय सैनिकों की तैनाती के जरिए शांति स्थापित करने के लिए काम करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि फलस्तीन और इस्राइल, दोनों को स्वतंत्र, सुरक्षित और आतंकवाद व खतरों से मुक्त राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गाजा में निर्दोषों पर हो रही तबाही को रोका नहीं गया, तो दुनिया 'अंतहीन युद्ध और बढ़ती हिंसा' के बहुत खतरनाक दौर में प्रवेश कर जाएगी।