जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद PAK इन्फ्लुएंसर की 26 की उम्र में मौत....
सोशल मीडिया की जानी मानी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर प्यारी मरियम का 4 दिसंबर 2025 को जुड़वां बच्चों को जन्म देने के कुछ समय बाद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक में है। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई। इस खबर की पुष्टि समा टीवी ने भी की है।
26 वर्षीय मरियम एक जानी मानी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर थी। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और टिकटॉक पर लगभग 20 लाख फॉलोअर्स थे, जो अब उनके दुखद निधन की खबर से उनके चाहने वालो के दिल टूट चुके हैं। बेहद सादगी और मासूमियत से पेश आने वाली मरियम अक्सर अपने पति के साथ रील बनाती थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मरियम की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। परिवार की ओर से शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, मरियम ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।
मरियम के पति अहसान अली ने अपने और मरियम के जुड़वां बच्चों की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, दोनों नवजात बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं. कृपया अफवाहें फैलाने से बचें और हमारी प्यारी मरियम के लिए दुआ करें।'