You will be redirected to an external website

PoK अपने आप भारत में आएगा, मोरक्को से गरजे राजनाथ सिंह

Rajnath Singh

PoK अपने आप भारत में आएगा, मोरक्को से गरजे राजनाथ सिंह

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों के लिए मोरक्को की यात्रा पर हैं।  मोरक्को में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) अपने आप ही हमारा होगा। रक्षा मंत्री के इस बयान से पाकिस्तान को नीद नहीं आएगी। बता दें, ये किसी भारतीय रक्षा मंत्री की ये पहली मोरक्को यात्रा है।

बता दे, राजनाथ सिंह मोरक्को में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की विनिर्माण इकाई का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मिले और उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि PoK हमारा होगा, बिना हमला किए। PoK के लोग खुद मांग करने लगे हैं, आपने नारे सुने होंगे। 

5 साल पहले कश्मीर घाटी में भारतीय सेना को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि PoK पर हमला करने की जरूरत नहीं, वह हमारा है और होकर रहेगा। वो तो हमारा ही है। PoK खुद कहेगा - मैं भी भारत हूं, वह दिन जरूर आएगा।  राजनाथ सिंह ने PoK में हो रहे बदलाव का जिक्र किया। वहां के लोग अब भारत में आने की बात कर रहे है। 

वहीं भारतीय समुदाय ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में सेना की  कार्रवाई की जमकर तारीफ की है। इसपर राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना हर समय किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थी और रहती है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंदर अमेरिका कर रहा है ईरान की मदद, सच आया सामने Read Previous

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंद...