You will be redirected to an external website

पुतिन की नई परमाणु मिसाइल से अमेरिका भी घबराया, गुप्त ठिकाने भी अब अनसेफ

Burevestnik Nuclear Missile

पुतिन की नई परमाणु मिसाइल से अमेरिका भी घबराया, गुप्त ठिकाने भी अब अनसेफ

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने की बजाय दिनों-दिन तेज होता जा रहा है। इस रूस ने अमेरिका समेत दुनियाभर के शक्तिशाली देशों को संकट में डाल दिया। रूस ने एक ऐसी परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जिसकी रेंज असीमित और कई घंटों तक आसमान में उड़ान भर सकती है। यह मिसाइल इतनी खतरनाक है कि ब्रह्मांड से पाताल तक के गुप्त ठिकानों को निशाना बना सकती है। 

अमेरिका भी घबराया

रूस ने अपनी इस सबसे खतरनाक मिसाइल का नाम "बुरेवेस्टनिक" रखा है, जो कि असीमित रेंज वाली अद्वितीय परमाणु ऊर्जा संचालित है। सामान्य मिसाइलें ईंधन खत्म होने पर रुक जाती हैं, लेकिन यह 15 घंटे तक हवा में रही।  "बुरेवेस्टनिक" मिसाइल असीमित दूरी तक के टारगेट को भेदने की क्षमता रखती है। खास बात यह है कि यह किसी भी तरह के गुप्त ठिकानों को भी खोजकर उसे उड़ा सकती है।

परीक्षण के दौरान "बुरेवेस्टनिक" ने 14,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। हालांकि रूस ने यह नहीं बताया कि इसकी अधिकतम दूरी तय करने की क्षमता क्या है। इससे पहले रूस के पास दुनिया की सबसे खतरनाक एक और मिसाइल है, जिसकी रेंज 18000 से 35000 किलोमीटर तक है। 

इस मिसाइल की खास बात यह है कि यह उड़ते हुए रास्ता बदल सकती है। अमेरिकी THAAD या एजिस सिस्टम बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए बने हैं, लेकिन यह उन्हें आसानी से चकमा दे सकती है। अगर दुर्घटनाग्रस्त हो जाए, तो रेडियोएक्टिव लीक हो सकता है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंदर अमेरिका कर रहा है ईरान की मदद, सच आया सामने Read Previous

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंद...

Shahbaz Sharif, Read Next

कश्मीर पर PAK PM शहबाज शरीफ न...