You will be redirected to an external website

पुतिन का बड़ा दावा - अब तक यूक्रेन के 5,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर रूस का कब्जा

vladimir putin

पुतिन का बड़ा दावा - अब तक यूक्रेन के 5,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर रूस का कब्जा

रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार सालों से युद्ध जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। लेकिन रूस अब तक यूक्रेन पर भारी पड़ा है। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि उनकी सेना ने इस साल अब तक यूक्रेन के 5,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। पुतिन ने सैन्य कमांडरों के साथ बैठक में कहा कि युद्ध के मैदान में रणनीतिक पहल पूरी तरह से मॉस्को के पास है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों ओर से ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए जा रहे हैं।

पुतिन ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के मौके पर रूस के शीर्ष सैन्य कमांडरों के साथ बैठक में कहा कि यूक्रेनी सेनाएं मोर्चे के सभी क्षेत्रों से पीछे हट रही हैं। उन्होंने कहा, 'यूक्रेनी फौज रूसी क्षेत्र में गहराई तक हमला करने की कोशिश कर रहा है। यह उनकी बौखलाहट से ज्यादा कुछ नहीं है। इससे साढ़े तीन साल से भी ज्यादा पुराने युद्ध की स्थिति को बदलने में कोई मदद नहीं मिलेगी।'

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, रूस ने साल 2022 में जंग शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन के 20 फीसदी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। यूक्रेन का कुल क्षेत्रफल 603,628 किमी है। अगर किलोमीटर के हिसाब से देखा जाए तो रूस ने यूक्रेन की करीब 1 लाख 20 हजार किमी जमीन को अपने कब्जे में ले ली है। व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेंलेस्की ने एक मैप जारी किया था। इसके मुताबिक रूस ने लुहांस्क का 99 प्रतिशत, डोनेस्क का 76 प्रतिशत, जपोरिजिया का 73 प्रतिशत और खेरसोन का 73 प्रतिशत के भू-भाग पर कब्जा कर लिया है। 

रूस के 11 लाख सैनिक मरे : यूक्रेन

यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि युद्ध में रूस के अब तक 11 लाख 17 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। इसी तरह 427 रूसी प्लेन अब तक जंग में नष्ट हो चुके हैं। यूक्रेन ने रूस के 1 सब मरीन और 28 बोट को भी नुकसान पहुंचाया है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंदर अमेरिका कर रहा है ईरान की मदद, सच आया सामने Read Previous

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंद...