You will be redirected to an external website

अमेरिकी दूतों संग पुतिन की 5 घंटे बैठक, रूस किसी भी समझौते पर राजी नहीं

Russia-ukraine war

अमेरिकी दूतों संग पुतिन की 5 घंटे बैठक, रूस किसी भी समझौते पर राजी नहीं

रूस में राष्ट्रपति पुतिन की अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कुश्नर के साथ लगभग पांच घंटे की क्लोज-डोर वार्ता की। यह बैठक रूस-यूक्रेन जंग को लेकर हुई, लेकिन किसी समझौते पर नहीं पहुंचे। 

पुतिन के फॉरेन पॉलिसी एडवाइजर यूरी उशाकोव ने कहा कि बातचीत फायदेमंद रही, लेकिन अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ। उशाकोव ने बताया कि पुतिन ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव के कुछ हिस्सों से सहमति जताई, लेकिन रूस को उनमें से किसी पर भी समझौते की गुंजाइश नहीं दिखती। 

बता दे, इस बैठक से पहले पुतिन ने यूरोपीय देशों पर सख़्त हमला बोला था। पुतिन ने कहा, "हम यूरोप के साथ जंग नहीं करने जा रहे हैं, मैंने पहले ही कहा है। लेकिन अगर यूरोप अचानक हमारे साथ जंग छेड़ना चाहता है और शुरू करता है, तो हम तुरंत तैयार हैं। इसमें कोई शक नहीं हो सकता।"

पुतिन ने कहा, "वे युद्ध के पक्ष में खड़े हैं, उनके प्रस्ताव रूस के लिए बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। इतना ही नहीं, पुतिन ने नाटो देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यूरोप रूस के साथ युद्ध शुरू करता है, तो परिणाम "इतने तेज होंगे कि रूस के पास बातचीत के लिए कोई नहीं बचेगा।"

AUTHOR :Rahul Jangid

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंदर अमेरिका कर रहा है ईरान की मदद, सच आया सामने Read Previous

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंद...