You will be redirected to an external website

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, राष्ट्रपति ने दिया झंडे को झुकाने का आदेश

Charlie Kirk

ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, राष्ट्रपति ने दिया झंडे को झुकाने का आदेश

अमेरिकी कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह यूटा वैली यूनिवर्सिटी (UVU), ओरेम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में चार्ली किर्क की मौत की पुष्टि करते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने सभी झंडों को आधा झुकाने का आदेश भी जारी किया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "महान, और यहां तक कि महानतम चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं को कोई भी चार्ली से बेहतर नहीं समझता था, न ही किसी के पास वैसा दिल था। उन्हें सभी लोगों ने पसंद किया और सराहा, खासकर मैंने। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी सुंदर पत्नी एरिका और उनके परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चार्ली की सम्मान में मैंने पूरे अमेरिका में रविवार शाम 6 बजे तक के लिए सभी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है।

किर्क वैली यूनिवर्सिटी में छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और वे मंच पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अभी तक हमलावर पकड़ने में कामयाब नहीं हुई है। लेकिन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंदर अमेरिका कर रहा है ईरान की मदद, सच आया सामने Read Previous

Israel Iran conflict: क्या अंदर ही अंद...

Sushila Karki Read Next

नेपाल की जल्द प्रधानमंत...