You will be redirected to an external website

Paracetamol tablet का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे?

Paracetamol tablets

Paracetamol tablet का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे?

सर्दी-जुकाम, बुखार या दर्द में सबसे पहले लोग मेडिकल स्टोर से Paracetamol (पैरासिटामोल) टेबलेट का सेवन करते है। भारत जैसे देश में इस टेबलेट का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह अक्सर लोग करते है। लेकिन इस टेबलेट का ज्यादा सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।आइए जानते हैं कि आखिर कैसे Paracetamol की अधिक मात्रा हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

पैरासिटामोल क्या है?

Paracetamol एक painkiller और fever reducer दवा है, जो दर्द और बुखार को कम करने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल सिरदर्द, मांसपेशियों के दर्द, जोड़ों के दर्द, सर्दी-जुकाम, और हल्के बुखार में आमतौर पर किया जाता है। सामान्य तौर पर वयस्कों के लिए 500mg से 1000mg की खुराक दिन में 2-3 बार सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन जब इसका सेवन इस सीमा से अधिक कर लिया जाता है, तब यह शरीर के लिए जहर बन सकती है।

खतरनाक प्रभाव

  1. लीवर को भारी नुकसान:
    Paracetamol का अत्यधिक सेवन सीधे liver (यकृत) पर असर डालता है। यह दवा लीवर में टूटकर रासायनिक रूप में बदलती है, लेकिन जब मात्रा ज़्यादा हो जाती है, तो लीवर उसे पूरी तरह से प्रोसेस नहीं कर पाता और toxic compounds बनने लगते हैं। इससे liver failure तक की स्थिति हो सकती है।

  2. किडनी पर असर:
    लगातार ज्यादा मात्रा में Paracetamol लेने से kidney damage का खतरा बढ़ जाता है। किडनी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है, लेकिन जब ये दवा अत्यधिक मात्रा में पहुंचती है, तो किडनी की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

  3. पेट और पाचन तंत्र की समस्या:
    Paracetamol की ओवरडोज से nausea (उल्टी जैसा मन होना), vomiting (उल्टी), और loss of appetite (भूख न लगना) जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कई बार यह पेट में जलन और गैस की समस्या भी बढ़ा देता है।

  4. ब्लड में टॉक्सिन बढ़ना:
    ज्यादा सेवन से शरीर में जहरीले तत्व बनने लगते हैं, जिससे खून की शुद्धता कम होती है। इससे त्वचा पीली पड़ने लगती है और व्यक्ति को कमजोरी महसूस होती है।

सही सेवन कैसे करें?

  • डॉक्टर की सलाह के बिना Paracetamol का सेवन न करें।
  • शराब या अन्य दवाओं के साथ इसका सेवन बिल्कुल न करें, क्योंकि यह लीवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है।
  • बच्चों को देने से पहले हमेशा डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें।

AUTHOR :Rahul Jangid

Keep the root of this plant in the safe of your house, then see how your life changes Read Previous

Vastu tips: अपने घर की तिजोरी मे ...

Coconut Oil Read Next

नारियल का तेल सर्दियों म...