You will be redirected to an external website

Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज के लिए यहां से ले खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन..

Hartalika Teej Mehndi Design: Get beautiful mehndi designs for Hartalika Teej from here..

हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन: हरतालिका तीज के लिए यहां से लें खूबसूरत मेहंदी डिजाइन..

मेहंदी का यह डिज़ाइन बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसमें हाथी और फूल बनाए गए हैं। अगर आप हरतालिका तीज पर सिंपल मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो इस डिज़ाइन को कॉपी कर सकती हैं। अगर आपको मेहंदी लगाना आता है, तो आप घर पर खुद भी यह डिज़ाइन लगा सकती हैं।

अगर आप सिंपल और पूरे हाथ वाली मेहंदी डिज़ाइन चाहती हैं, तो यह 3D डिज़ाइन आपके लिए एकदम सही रहेगा। इसमें जाली, फूल, पत्ते और कई डिज़ाइन हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। हरतालिका तीज के लिए आप इस मेहंदी डिज़ाइन से आइडिया ले सकती हैं।

मेहंदी का यह डिज़ाइन बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसमें एक हाथ पर एक महिला झूला झूलती हुई दिखाई दे रही है और उसके चारों ओर फूलों की डिज़ाइन बनाई गई है। वहीं दूसरी तरफ एक जगह पर दो मोर बैठे हुए दिखाए गए हैं। हरतालिका तीज पर आप इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं।

मेहंदी का यह डिज़ाइन बहुत अच्छा लगता है। इसमें फूलों और जाली का डिज़ाइन है। जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। मेहंदी का यह 3D डिज़ाइन सिंपल और बेहतरीन लगता है। अगर आपके घर में किसी को मेहंदी लगाना आता है, तो आप इसे घर पर भी आसानी से लगा सकती हैं।

आजकल इस तरह की गोल मेहंदी डिज़ाइन काफी चलन में है। एक गोले के अंदर कमल का फूल बनाया जाता है। इसके चारों ओर साधारण डिज़ाइन भी बनाए जाते हैं। उंगलियों पर भी फूल बनाए जाते हैं। यह मेहंदी डिज़ाइन सिंपल और खूबसूरत लगता है। आप गोल आकार में भी मेहंदी डिज़ाइन लगा सकती हैं।

AUTHOR :KRISHNA SINGH

Keep the root of this plant in the safe of your house, then see how your life changes Read Previous

Vastu tips: अपने घर की तिजोरी मे ...