पंजाब बाढ़: अबतक 29 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने CM मान से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान और चीन की यात्रा पूरी कर वापस भारत पहुंच गए है। उन्होंने दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की और उनसे पूरी स्थिति जानी। PM मोदी ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित जिलों में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
पंजाब के बाढ़ ग्रस्त इलाके में भारतीय सेना हर कीमत पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। राज्य में 20 से ज्यादा एनडीआरएफ टीमें तैनात है। लोगों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
अब तक 29 लोगों की मौत
पंजाब में बाढ़ की वजह अब तक 29 लोग जान गंवा चुके हैं। सबसे अधिक मौतें पठानकोट जिले में हुई हैं। बाढ़ का कहर पंजाब के 12 जिलों पर सबसे ज्यादा है। जिनमें गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, मानसा, फाजिल्का, जालंधर, मोहाली व बरनाला शामिल हैं। इन जिलों के 1044 गांव प्रभावित हैं।
सेना व राहत टीमों ने अब तक 15,700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं किसानों पर भी बाढ़ की सबसे बड़ी मार पड़ी है। करीब 94061 हेक्टेयर फसल बाढ़ की चपेट में हैं।