You will be redirected to an external website

अखिलेश ने पत्नी डिंपल और जया बच्चन संग सलीम चिश्ती दरगाह पर चढ़ाई चादर, मांगी मन्नत

salim chishti dargah

अखिलेश ने पत्नी डिंपल और जया बच्चन संग सलीम चिश्ती दरगाह पर चढ़ाई चादर, मांगी मन्नत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव और पार्टी के राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ आगरा स्थित फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान सभी ने  दरगाह में अलग-अलग चादर चढ़ाने के बाद मन्नत का धागा बांधा। 

बता दे, अखिलेश इससे पहले सितंबर 2012 में मुख्यमंत्री रहते हुए इसी दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचे थे। अब वह 13 साल बाद यहां पहुंचे है। दरगाह के गेट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि एसआईआर के जरिए सरकार वोट काटने की कोशिश कर रही। हमें अपना वोट बचाना है। वहीं इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

उन्होंने आगे कहा, आज ताकतवर लोग पीडीए बालों का अपमान कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंका जाता है। संविधान की किताब हमारे हक और आरक्षण की रक्षा कर रही है। अगर संविधान कमजोर होगा तो पीडीए कमजोर होगा।

सपा अध्यक्ष केंद्र सरकार पर हमले बोलते हुए कहा, यमुना में स्वच्छ धारा बहेगी। गोमती रिवर फ्रंट की तरह रिवर फ्रंट बनाकर यमुना को नया रूप दिया जाएगा। इस जगह जहां खड़े हैं पानी न होने की वजह से राजधानी बदलनी पड़ी थी। आगरा में यमुना बिल्कुल साफ दिखेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर भी बोलेंगे कि आपने यमुना इतनी गंदी क्यों की है।

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...