You will be redirected to an external website

Amazon में 14,000 कर्मचारियों को नौकरी गई, ये बड़ी कंपनियां भी पीछे नहीं...

amazon layoff

Amazon में 14,000 कर्मचारियों को नौकरी गई, ये बड़ी कंपनियां भी पीछे नहीं...

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (amazon) करीब 14 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार कंपनी की लागत घटाने और आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) को बढ़ावा देने की नीति के तहत ऐसा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ग्लोबल छंटनी की आंच भारत में भी आ गई है। बुधवार को अमेजन इंडिया के ऑफिसेज में कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता और घबराहट होने लगी है। वहीं इस मामले में कंपनी ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। 

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, पहले भी कोरोना काल (Covid-19) के समय साल 2022-23 में 27 हजार कर्मचारियों को कंपनी ने निकाला था। लेकिन अमेज़न का ये अब तक का सबसे बड़ा ले-ऑफ है। अमेजन में कुल 3 लाख 50 हज़ार लोग काम करते हैं। इस ले-ऑफ के तहत 4 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। 

इस ले-ऑफ से अमेजन के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स पर असर पड़ेगा। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा असर प्राइम वीडियो टीम पर होगा। प्रभावित कर्मचारियों में से अधिकांश भारत के बेंगलुरु में हैं। 

हालांकि, अमेजन ले-ऑफ करने के मामले में अकेली कंपनी नहीं है। Layoffs.fyi के अनुसार, साल 2024 में 200 टेक कंपनियों ने करीब 98,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। माइक्रोसॉफ्ट में अब तक 15 हजार कर्मचारियों का ले-ऑफ हो चुका है। हाल ही में मेटा ने आर्टिफिशियल डिवीजन से 600 कर्मचारियों को निकाला था। गूगल में इसी महीने ले-ऑफ हुआ जब डिजाइन टीम से करीब 100 लोगों को निकाल दिया गया। इंटेल भी छंटनी करने में पीछे नहीं रहा और 22 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

Baba Vanga has made this prediction regarding gold prices in 2026; find out more. Read Next

2026 में सोने की कीमतों को ल...